एक करोड़ रुपये की ठगी के शिकार हुए शिक्षक का आकस्मिक निधन

माध्यमिक शिक्षक संघ के थे अध्यक्ष, मानसिक रूप से हो गये थे परेशान

दुमका. राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष और उच्च विद्यालय में अंग्रेजी के सहायक शिक्षक बुलबुल कुमार का शनिवार रात हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया. निधन से शिक्षक समाज शोकाकुल है. राज्याध्यक्ष झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ दिवाकर महतो ने कहा कि शिक्षक समाज ने अनमोल हीरा खो दिया है. बुलबुल कुमार का हंसमुख चेहरा और उनका व्यक्तित्व हमेशा स्मरणीय रहेगा. उल्लेखनीय है कि निधन के दिन ही दोपहर करीब एक बजे जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह में बुलबुल कुमार ने कहा था कि किसी व्यक्ति की पहचान उसकी कुर्सी से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से होती है, उनके इन्हीं शब्दों को स्मरण करते हुए संयुक्त शिक्षक समन्वय समिति से रामकृष्ण आश्रम उच्च विद्यालय, दुमका में शोक सभा आयोजित की गयी. संचालन शिक्षक पवन कुमार मिश्र ने किया. सेवानिवृत्त प्राध्यापक अशोक साह ने कहा कि बुलबुल कुमार को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब शिक्षक समाज उनके परिवार को हरसंभव सहयोग प्रदान करे. शोक सभा के दौरान यह भी तथ्य सामने आया कि वह कुछ समय से गंभीर मानसिक दबाव में थे. उनके साथ करोड़ रुपये की ठगी की गयी थी. आरोप है कि ठगी में उनकी जीवनभर की पूंजी, पिता की सेवानिवृत्ति की राशि, परिवार के आभूषण तक चले गये. इस कारण वे मानसिक रूप से अत्यंत परेशान थे. साथियों के अनुसार शनिवार की शाम थाने बुलाये जाने के बाद वे लौटे ही थे कि सीने में दर्द की शिकायत हुई. इलाज के लिए जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया. शिक्षक समाज का आरोप है कि इस ठगी की पूरी साजिश ने उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से तोड़ा. अक्तूबर में दर्ज करायी थी प्राथमिकी अंडर-19 रणजी टीम में चयन का झांसा देकर युवक ने बुलबुल से करीब एक करोड़ रुपये ठग लिये थे. इसे लेकर बुलबुल ने प्राथमिकी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बीसीसीआइ के फर्जी लेटरहेड, मीडिया एडवाइजरी और चयनकर्ताओं के नाम का सहारा लेकर आरोपी ने चार वर्षों तक भरोसे का ऐसा जाल बुना कि पीड़ित परिवार को ठगी का अहसास तब हुआ, जब टीम में बेटे का नाम ही नहीं था. उन्होंने बताया था कि उनका पुत्र आशुतोष आनंद जिले की अंडर-14 टीम में खेल चुका था. इसी दौरान आरोपी ने उनसे संपर्क कर अंडर-19 और रणजी ट्रॉफी टीम में चयन कराने तथा कोचिंग की व्यवस्था करने का भरोसा दिया. धीरे-धीरे उसने विभिन्न बहानों से परिवार से भारी रकम ऐंठनी शुरू कर दी. लगभग एक करोड़ रुपये ठग लिए. शिक्षक समाज मर्माहत, शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि सेवानिवृत्त शिक्षक कैप्टन दिलीप कुमार झा ने दुमका पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. चेतावनी दी गयी कि न्याय न मिलने पर शिक्षक समाज आगे की रणनीति तय करेगा. वहीं संयुक्त शिक्षक समन्वय समिति दुमका ने निर्णय लिया है कि दिवंगत बुलबुल कुमार के सम्मान में तीन दिनों तक छुत्तक मनाया जायेगा. शोक सभा में निवास रजक, काशीनाथ महतो, मशगूल अंसारी, 2 जिला स्कूल के प्राचार्य महेंद्र राजहंस, रामकृष्ण आश्रम उच्च विद्यालय के प्राचार्य अशोक यादव, 2 जामा उच्च विद्यालय के प्राचार्य अजीत झा, शिक्षक नीरज यादव, अमन मिश्र, विक्रम कुमार, मंतोष कुमार, सुनंदा, आशीष साह, आलोक कुमार, शुभम शुक्ला, राकेश कुमार सिंह, शिवाकांत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >