दुमका. उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने जिले में हो रहे अवैध खनन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिन क्रशरों का संचालन अवैध तरीके से हो रहा है, उन्हें तत्काल प्रभाव से सील किया जाये. जरूरत पड़ने पर डोजरिंग की कार्रवाई भी की जाये. उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि हर कार्रवाई का जियो-टैग्ड फोटो प्रमाण के रूप में उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा. बताया गया कि जिले के 31 बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया प्रगति पर है. उपायुक्त ने कहा कि नीलामी पूरी तरह पारदर्शी ढंग से और निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए. संबंधित सीओ को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक घाट का स्थल निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध करायें. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सात्विक व्यास, जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार, डीएसपी इकुड डुंगडुंग, अंचल अधिकारी कपिलदेव ठाकुर, शादा नुसरत, अमर कुमार सहित प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी सहित कई विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
