बालू की अवैध ढुलाई पर रोक लगायें, वाहनों की नियमित जांच : डीसी

अवैध खनन एवं राजस्व संग्रह से संबंधित विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गयी.

जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई का दिया निर्देश संवाददाता, दुमका जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई. इसमें खनिज परिवहन, अवैध खनन एवं राजस्व संग्रह से संबंधित विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाये. सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में वाहनों की जांच कर नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करें. कहा कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सख्त निगरानी रखी जाये. दोषी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाये. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि राजस्व संग्रह पर विशेष ध्यान दिया जाये. सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें. कार्रवाई में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाये. मौके पर पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिया. क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >