बुजुर्ग ने गमछा के फंदे से लटक कर दी जान

जामा थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव स्थित पंचायत भवन के बाहरी ग्रिल के दरवाजे पर गमछा के सहारे गुरुवार को करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग मंदिल महरा ने फांसी लगाकर जान दे दी.

जामा. जामा थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव स्थित पंचायत भवन के बाहरी ग्रिल के दरवाजे पर गमछा के सहारे गुरुवार को करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग मंदिल महरा ने फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक सिकटिया गांव के ही रहनेवाले थे. ग्रामीणों ने इसकी सूचना जामा थाना को दी. गमछा को काटकर लाश को उतार दिया. मौके पर थाना प्रभारी अजीत कुमार दल बल के साथ पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुमका भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >