नौ स्कूलों के सामाजिक अंकेक्षण में 90 मामले सामने आए, कमियां सुधारने का निर्देश

मध्याह्न भोजन योजना के सामाजिक अंकेक्षण में मसलिया प्रखंड के नौ स्कूलों में 90 गंभीर कमियां पाई गई हैं. कैश बुक अपडेट न होने, बर्तन की कमी और बैगलेस डे न मनाने जैसे मामले सामने आए हैं. इन खामियों पर संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

कैश बुक से लेकर बर्तन और बैगलेस डे तक की खामियां उजागर, शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

मसलिया : मसलिया प्रखंड में मध्याह्न भोजन एवं समग्र शिक्षा अभियान से संबंधित सामाजिक अंकेक्षण के तहत नौ विद्यालयों की प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई. जनसुनवाई के दौरान विद्यालयों में योजनाओं के क्रियान्वयन और अभिलेखों के संधारण से संबंधित कुल 90 मामले सामने आए. मामलों की सुनवाई ज्यूरी के समक्ष की गई.

अभिलेखों और योजनाओं में मिलीं कई कमियां

अंकेक्षण के दौरान कैश बुक का अद्यतन नहीं होना, बिल-वाउचर उपलब्ध नहीं होना, विद्यालयों में पर्याप्त बर्तन एवं गिलास नहीं होना, एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन नहीं करना तथा बैगलेस डे नहीं मनाने जैसी कमियां सामने आईं.

शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण

जनसुनवाई में संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों से इन मामलों पर स्पष्टीकरण मांगा गया और कमियों में सुधार करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान यूएमएस भालका के सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया, जबकि यूपीएस भण्डारीटोला पारडंगल के रसोइया से कारण पूछा गया. वहीं, यूएमएस पिपरा-1 के सीआरपी अमिताभ से भी स्पष्टीकरण लिया गया.

अभिलेख अद्यतन रखने का निर्देश

संबंधित विद्यालयों को अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

इन विद्यालयों का हुआ अंकेक्षण

सामाजिक अंकेक्षण के तहत यूएमएस भालका, यूपीएस भण्डारीटोला पारडंगल, यूपीएस बेथियाबांक, यूपीएस भदुडीह, पीएस भूल, यूपीएस बेलझर, पीएस भोराबाली, यूपीएस भेलाडीह पहरुडीह एवं पीएस भालुकसुंडिया का अंकेक्षण किया गया.

मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक जीवन नंदी, बीईईओ जियारूल अंसारी, बीपीओ उषा किरण हांसदा सहित शिक्षक मनजीत माल, मिथुन नंदी, राजेश दत्ता आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिलन कुमार साधु

मिलन कुमार साधु वर्ष 2010 से प्रभात खबर से जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत मसलिया प्रखंड के दलाही प्रतिनिधि के रूप में की थी. वर्तमान में वे प्रभात खबर के मसलिया प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. सामाजिक, प्रशासनिक, राजनीतिक, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के संकलन एवं प्रकाशन में उनकी विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >