2008 बैच के 114 शिक्षकों के प्रमोशन को मिली मंजूरी

सहायक प्राध्यापकों को स्टेज-1 से स्टेज-2 में पदोन्नति देना था.

दुमका. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में सोमवार को सिंडिकेट की आपात बैठक हुई. इसमें एकमात्र एजेंडा वर्ष 2008 बैच के सहायक प्राध्यापकों को स्टेज-1 से स्टेज-2 में पदोन्नति देना था. प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गयी. कुल 114 शिक्षकों के प्रमोशन पर अंतिम मुहर लग गयी. कुछ माह पहले ही इस बैच के शिक्षकों को जेपीएससी से प्रोन्नति की अनुशंसा मिली थी. इसके बाद मामला सिंडिकेट की मंजूरी के लिए लंबित था. सोमवार को लोकभवन सचिवालय से अनुमोदित एजेंडा पर चर्चा हुई और निर्णय ले लिया गया. शिक्षकों को लंबे इंतजार के बाद पहली पदोन्नति मिल सकेगी. बैठक की शुरुआत कुलसचिव डॉ राजीव रंजन शर्मा के स्वागत भाषण से हुई. अध्यक्षता प्रभारी कुलपति प्रो राम कुमार सिंह ने की. बैठक में डीएसडब्ल्यू डॉ जैनेंद्र यादव और प्रोक्टर डॉ राजीव कुमार ऑनलाइन जुड़े. वहीं डॉ. एसएन सिंह, डॉ सुचिता कुमारी, डॉ केपी यादव, डॉ बिजय कुमार और डॉ एसएन अधिकारी सशरीर उपस्थित थे. आमंत्रित सदस्यों में एफए बृजनंदन ठाकुर और एफओ डॉ संजय कुमार सिन्हा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे. किन्हें मिला प्रमोशन…. बॉटनी: डॉ प्रभावती बोदरा, डॉ सुतानु लाल बोंडया, डॉ अशोक कुमार, डॉ मोनिका पत्रलेख, डॉ मीरा चौधरी. भौतिकी: डॉ रवि शंकर कुमार, डॉ राजेश कुमार यादव, डॉ राजीव रंजन सिन्हा, डॉ जानकी नंदन सिंह, पायल प्रियदर्शिनी, डॉ अजय कुमार कांत, डॉ विवेकानंद सिंह. रसायन विज्ञान: डॉ निरंजन कुमार मंडल, डॉ संतोष कुमार सिंह, डॉ ऋषिकेश कुमार, डॉ वेद प्रकाश सहाय, डॉ चंदन कुमार, चंद्र शेखर आज़ाद, डॉ रंजन कुमार, डॉ बलभद्र प्रसाद सिंह, डॉ बिजॉय कुमार चौधरी, अनिल कुमार, डॉ अनिल कुमार. गणित: डॉ जियाउल हक, डॉ अजय कुमार पाठक. प्राणी विज्ञान: डॉ निर्मला त्रिपाठी, डॉ पुनम हेम्ब्रम, डॉ वीणा कुमारी. भूविज्ञान: डॉ रंजीत कुमार सिंह. राजनीति विज्ञान: डॉ अजय सिन्हा, डॉ शंभु कुमार सिंह, डॉ इंद्रनील मंडल, कुमुद बिरेंद्र टोप्पो, बिजेंद्र टुरी, डॉ किशलय सिन्हा, डॉ त्रिपुरारी प्रसाद सिंह, डॉ इंदिरा तिवारी, मो सरफराज इस्लाम, डॉ कौशल, राजीव कुमार सिंह, डॉ ईश्वर मरांडी, डॉ मैरी मार्गरेट टुडू. मनोविज्ञान: डॉ स्वतंत्र कुमार सिंह, डॉ विनोद कुमार शर्मा, डॉ कला नंद ठाकुर, डॉ किरण पाठक, डॉ पुष्पलता, डॉ सिदाम सिंह मुंडा, डॉ अनुप कुमार साह, डॉ चंद्रशेखर प्रसाद. समाजशास्त्र: डॉ सुजीत कुमार सोरेन. मानवशास्त्र: डॉ राजेश कुमार चौधरी. अर्थशास्त्र: हिमांशु दुंगडुंग, पूनम बिनझा, डॉ राजीव केरकेट्टा, स्व डॉ नरेंद्र कुमार झा, डॉ ज्योति कुमार पंकज, नीलम कुजूर, महादेव चंद्र यादव, डॉ सुशीला हांसदाक, डॉ राहुल कुमार संतोष, डॉ संजीव कुमार सिंह, डॉ राकेश कुमार, रीना नीलिमा लकड़ा. इतिहास: डॉ स्नेहलता मुर्मू, डॉ सुमित्रा हेम्ब्रम, अमिता कुमारी, स्व डॉ महेंद्र राम, डॉ एमडी रिज़वान, अजय राज खल्को, डॉ समर कुमार सिंह, डॉ शियो आनंद अवस्थी, डॉ यशराज सिंह, ज्योत्स्ना बा. हिंदी:डॉ अमीर हसन, डॉ ध्रुव प्रसाद देव, डॉ सुधीर कुमार हेंब्रम, डॉ इंद्रजीत उरांव, डॉ अजय कुमार दास, डॉ शिव प्रसाद लोहरा, डॉ काकोली गोराई, संजय प्रियंबद, डॉ अजय शुक्ल, डॉ रणजीत कुमार, डॉ रणजीत कुमार बरनवाल, राहुल सिंह, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ संजय कुमार. संताली: डॉ सुशील टुडू, डॉ शर्मिला सोरेन. बंगाली: डॉ कविता मंडल. मैथिली: डॉ ध्रुव ज्योति कुमार सिंह. संस्कृत: डॉ धनंजय कुमार मिश्र, डॉ अंजू ठाकुर, डॉ भारती प्रसाद, डॉ राणा प्रताप सिंह. उर्दू: डॉ परवेज अख्तर, डॉ एमडी शम्स तबरेज खान. संगीत:मनोज कुमार. दर्शनशास्त्र: डॉ रेखा कुमारी गुप्ता, डॉ भारत प्रसाद, डॉ रंजना त्रिपाठी, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ बिश्वनाथ साह, डॉ प्रमोद कुमार दास, डॉ मनोज कुमार गुप्ता, डॉ चंपावती सोरेन. अंग्रेजी: डॉ कुमार पियूष, जुगनू कुमारी सिंह, ललित कुमार देव, डॉ अंजनी शर्मा, स्व अनुपम गुरिया, डॉ अंजुला मुर्मू. वाणिज्य: स्व महेश कुमार.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >