कैंपस : बीएड सेमेस्टर-2 व 4 परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित

कुलपति प्रो डॉ कुनुल कांडिर के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक डॉ जय कुमार साह ने अधिसूचना जारी कर दी है.

संवाददाता, दुमका सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने बीएड सेमेस्टर-2 और सेमेस्टर-4 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि की घोषणा कर दी है. कुलपति प्रो डॉ कुनुल कांडिर के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक डॉ जय कुमार साह ने अधिसूचना जारी कर दी है. बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म 9 जुलाई से 17 जुलाई तक भरे जा सकेंगे. वहीं ₹200 विलंब शुल्क के साथ 18 से 20 जुलाई और ₹500 विलंब शुल्क के साथ 21 से 23 जुलाई तक फॉर्म जमा किये जा सकेंगे. फॉर्म की हार्ड कॉपी संबंधित विभाग या महाविद्यालय में 24 और 25 जुलाई को जमा करनी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >