जीवन में जब भी भागवत सुनने का अवसर मिले, विमुख नहीं होना चाहिए : संजयानंद

बांधडीह में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कृष्ण जन्म का प्रसंग शुरू होते ही पंडाल में मौजूद श्रद्धालु नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… भजन पर झूम उठे.

बासुकिनाथ. श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ में कथा के चौथे दिन जरमुंडी प्रखंड के बनवारा बांधडीह गांव में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कृष्ण जन्म का प्रसंग शुरू होते ही पंडाल में मौजूद श्रद्धालु नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… भजन पर झूम उठे. वहीं श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी कर मक्खन-मिश्री के प्रसाद का भोग लगाकर वितरित किया. पंडित संजयानंद झा ने कहा कि जीवन में जब भी भगवत नाम सुनने का अवसर प्राप्त हो, उससे विमुख नहीं होना चाहिए. भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए बताया कि जब जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब तब परमात्मा अवतार धारण करके धरती पर धर्म की स्थापना करते हैं. कृष्ण जन्म की कथा के पूर्व भगवान राम के अवतार की लीला का वर्णन किया. उन्होंने कहा कि भगवान राम ने आदर्श स्थापित किया है, वह आज भी प्रासंगिक है. कथावाचक संजयानंद झा ने अपने गूढ़ ज्ञान को सरलता से भक्तों के बीच में रखते हुए कहा कि भगवान का जो उत्सव मनाता है, उसके यहां निरंतर उत्सव होता है. कहा कि श्रीमद्भागवत गीता से हम समाज में फैली हुई कुरीतियों से हमेशा दूर रह सकते हैं. युवा पीढ़ी को श्रीमद्भागवत कथा के साथ जोड़ना चाहिए, तभी मजबूत समाज की स्थापना होगी. राम जन्म, ताड़का वध, राम विवाह, वनवास, रावण वध सहित राम राज्याभिषेक पर सुन्दर व्याख्यान दिया. उन्होंने कहा कि द्वापर में जब कंस के अत्याचार बढ़े तो श्रीकृष्ण ने अवतार लेकर मुक्ति दिलायी. कथा के सफल संचालन में कृष्ण प्रसाद साह, संजय मंडल, महेश प्रसाद साह, भूपाल मंडल, नजीर मंडल, सुमन मंडल, विभीषण मंडल, राजा राम कुंवर, रमेश मंडल, ओम प्रकाश साह, अमित कुमार साह, शिवशंकर चौधरी, मनोज मंडल, लोबान मंडल, सुशील कुंवर, शंकर मंडल, लालसी कुंवर, उमेश प्रसाद साह, रोहित प्रसाद साह, पूजा देवी, सोनिया देवी, कोकिला देवी, निधि गुप्ता, द्रौपदी देवी, खुशबू देवी, मानो देवी, विश्वनाथ मंडल, दुलारी देवी, जाह्नवी देवी समेत भागवत समिति के दर्जनों सदस्य लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >