सिलाई मशीन से संवरेगा जनजातीय महिलाओं का भविष्य : डॉ लोईस

विधायक ने कहा कि किसी भी रोजगार के लिए हुनर का होना जरूरी है और सिलाई प्रशिक्षण के साथ मशीन मिलने से महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे.

रामगढ़. प्रखंड कार्यालय सभागार में कल्याण विभाग द्वारा 45 प्रशिक्षित जनजातीय महिलाओं को स्थानीय विधायक डॉ लोईस मरांडी ने सिलाई मशीन प्रदान की. विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र के अधिकतर लोग आजीविका के लिए खेती पर निर्भर हैं, जबकि कृषि मुख्य रूप से वर्षा आधारित है. ऐसे में आय बढ़ाने के लिए वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराना आवश्यक है. विधायक ने कहा कि किसी भी रोजगार के लिए हुनर का होना जरूरी है और सिलाई प्रशिक्षण के साथ मशीन मिलने से महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे. विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनमें मंईयां सम्मान योजना प्रमुख है. इस योजना से युवतियां शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य संवार रही हैं. उन्होंने कहा कि सिलाई मशीन के माध्यम से महिलाएं आमदनी कर अपने बच्चों का भविष्य बेहतर बना सकती हैं. वर्तमान में 45 जनजातीय महिलाओं को मशीन दी जा रही है, जबकि आगे अन्य वर्गों की महिलाओं को भी इसका लाभ दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प है. मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से लौटने के बाद 1000 लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. विधायक ने महिलाओं से मन लगाकर काम करने, कपड़ों की अच्छी फिनिशिंग पर ध्यान देने की अपील की, ताकि उनका रोजगार आगे बढ़ सके. कार्यक्रम को जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल, प्रमुख बाबूलाल मुर्मू तथा बीडीओ सह सीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने भी संबोधित किया. इस मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, जेएसएलपीएस के बीपीएम प्रदीप कुमार, बीपीओ शमशेर सिंह, तेरेसा हेंब्रम, झामुमो प्रखंड सचिव नन्दलाल राउत, कोषाध्यक्ष अशोक मंडल, वरिष्ठ नेता छोटेलाल मंडल, राजेश गुप्ता मानू, ललन भगत सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >