स्कूटी सवार की मौत से आक्रोशित लोगों ने 5:30 घंटे तक दुमका-भागलपुर रोड रखा जाम

जाम में दुमका भागलपुर मुख्य पथ पर दोनों तरफ लंबी-लंबी कतारें देखी गयी. लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तक जाम में गाड़ियां फंसी रही.

नोनीहाट. दुमका भागलपुर मार्ग रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारो गांव के पास शुक्रवार देर शाम एलपीजी गैस लदे ट्रक द्वारा स्कूटी सवार को रौंद दिये जाने और हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति घटनास्थल पर मौत हो जाने से आक्रोशित लोगों ने सड़क को साढ़े पांच घंटे तक के लिए जाम कर दिया. इस जाम में दुमका भागलपुर मुख्य पथ पर दोनों तरफ लंबी-लंबी कतारें देखी गयी. लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तक जाम में गाड़ियां फंसी रही. इससे यातायात पूर्ण रूप से प्रभावित हुआ. मृतक चंदन अपने पीछे दो पुत्र सागर कुमार उम्र 18 वर्ष, नितिन कुमार उम्र 15 वर्ष व पत्नी छोड़ गए हैं. स्वर्णकार समुदाय के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रकाश स्वर्णकार ने रामगढ़ थाना प्रभारी से उनके परिवार को उचित मुआवजा दिलाने काे लेकर वार्ता की. शनिवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीण शव को पोस्टमार्टम होने से रोके रख दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग को भंडारो गांव के समीप सुबह 10:00 बजे से शाम 3:30 तक लगभग 5:30 घंटे तक जाम रखा, जिससे आवागमन बुरी तरह बाधित रहा. रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उनके द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद जाम को मुक्त कराया गया. आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराने से पहले आर्थिक मदद के तौर रूप में 25000 रुपये की नगद राशि रामगढ़ थाना द्वारा मृतक के परिजनों को सुपुर्द किया गया, ताकि अंतिम संस्कार हो सके. रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार द्वारा मृतक के परिवार को आवास, योजना के तहत पेंशन दिलाने तथा कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिवार को हर समय हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया.

स्वर्णकार समाज ने जताया शोक, बंद रखी दुकानें :

कल हुए भीषण हादसे में चंदन कुमार के सड़क हादसे में निधन के बाद स्वर्णाभूषण कारोबारियों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए अपनी प्रतिष्ठान बंद रखी और बैठक में दो मिनट का मौन रखा. स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष पंकज वर्मा ने अपने समाज के सभी व्यक्तियों से कहा कि चंदन कुमार समाज का एक साहसिक व्यक्ति थे. समाज को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों एवं सभी दुकानदारों से चंदन के आश्रितों को सहयोग करने की बात कही. सभी ने चंदन कुमार के परिवार को हर तरह का सहयोग करने का वचन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >