ससुर की हत्या मामले में दामाद गिरफ्तार, गया जेल

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मृतक के घर से पांच सौ मीटर दूर डुंगरी पहाड़ी स्थित घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया

शिकारीपाड़ा. थाना क्षेत्र के छातुपाड़ा के बुजुर्ग ससुर चंदा देहरी की हत्या के आरोपी दामाद मेघु देहरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मृतक के घर से पांच सौ मीटर दूर डुंगरी पहाड़ी स्थित घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया है. मेघु देहरी के विरुद्ध मृतक की पुत्री ने पत्थर से कूच कर हत्या करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल दुमका भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >