संजीत सिंह को देवघर व अरबी खातून को जरमुंडी का प्रभार, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का मिला टास्क

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए कमर कस ली है. देवघर, जरमुंडी समेत छह विधानसभा क्षेत्रों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. इनका मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ को मजबूत करना है.

गोड्डा लोकसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, देवघर-जरमुंडी समेत छह विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त

दुमका : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गोड्डा संसदीय क्षेत्र में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से पदाधिकारियों को अहम दायित्व सौंपा है. प्रदेश नेतृत्व ने संजीत कुमार सिंह को देवघर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी तथा अरबी खातून को जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है. इस संबंध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

अरबी खातुन | Prabhat Khabar Network

पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन विस्तार की जिम्मेदारी

संजीत कुमार सिंह और अरबी खातून को जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. जारी निर्देश के अनुसार दोनों नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में ग्राम पंचायत तथा नगरपालिका वार्ड स्तर तक संगठन का विस्तार करेंगे. इसके साथ ही बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर आम जनता को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से जोड़ने का कार्य करेंगे.

जिला नेतृत्व से समन्वय कर संगठन मजबूत करने का निर्देश

दोनों प्रभारियों को संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और जिला प्रभारी से सीधा समन्वय स्थापित कर संगठन को सशक्त बनाने का जिम्मा दिया गया है. पार्टी नेतृत्व ने स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया है.

गोड्डा लोकसभा समेत विधानसभा क्षेत्रों में भी नियुक्तियां

जारी अधिसूचना के तहत गोड्डा लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी गुंजन सिंह को बनाया गया है. विधानसभा स्तर पर धर्मेंद्र पासवान को गोड्डा विधानसभा का प्रभारी तथा सोनी झा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. जरमुंडी में अरबी खातून के साथ मीरा तुरी को सह-प्रभारी बनाया गया है. वहीं अनिल कुमार ओझा को महगामा, महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट तथा मनोज सहाय पिंकू को मधुपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है.

आपसी तालमेल से तेज होगी पार्टी की गतिविधियां

पार्टी नेतृत्व ने सभी प्रभारियों को संबंधित प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ मिलकर सामूहिक रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया है. सभी नेताओं को अपने-अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर स्थानीय समस्याओं को उठाने और पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >