बासुकिनाथ धाम पहुंचे केंद्र के विशेष सचिव विनय कुमार राजावत, बाबा फौजदारीनाथ का किया जलाभिषेक

भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव विनय कुमार राजावत ने बासुकिनाथ धाम पहुंचकर बाबा फौजदारीनाथ का जलाभिषेक किया. उन्होंने देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की.

बासुकिनाथ : भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के महानिदेशक (सड़क विकास) एवं विशेष सचिव विनय कुमार राजावत ने शुक्रवार को बाबा बासुकिनाथ धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की. मंदिर के तीर्थ पुरोहित मुकेश झा, नीरू बाबा, विवेक कुमार सहित अन्य पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्हें संकल्प कराकर बाबा फौजदारीनाथ का जलाभिषेक, पूजन एवं आरती करायी.

देश की सुख-समृद्धि की कामना

पूजा-अर्चना के दौरान श्री राजावत ने बाबा फौजदारीनाथ से देश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की. धार्मिक विधि-विधान से पूजा संपन्न होने के बाद पुरोहितों ने उन्हें बाबा का प्रसाद प्रदान कर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन का आशीर्वाद दिया.

प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

मंदिर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान एनएचएआई के पदाधिकारियों के अलावा मंदिर कर्मी रविन्द्र मोदी, अमित झा, मदन झा, गौतम राव, उदय मंडल, कपिल पंडा, गुड्डू ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आदित्यनाथ पत्रलेख

आदित्यनाथ पत्रलेख वर्ष 2011 से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं और राजनीतिक, सामाजिक तथा विकासात्मक मुद्दों पर सटीक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग की। जनहित से जुड़े विषयों पर फोकस्ड रिपोर्टिंग और तथ्यों को सत्य एवं तटस्थता के साथ प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >