प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जबरदहा मोड़ के पास स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे स्कॉर्पियो सवार निरसा धनबाद के 32 वर्षीय अविलास महतो घायल हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा में भर्ती कराया. मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो (जेएच 10 सीजे 2382) शनिवार देर शाम को रामपुरहाट जा रही थी. जबरदहा मोड़ के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में अविलास महतो घायल हो गये, जबकि स्कॉर्पियो सवार दो अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गये .
हादसा : जरदाहा में स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, निरसा का युवक घायल
शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में जबरदहा मोड़ के पास घटना.
