हादसा ::: पिकअप वैन के धक्के से बाइक सवार घायल, भर्ती

दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट गांव के पास घटना

प्रतिनिधि, दुमका नगर दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट गांव के पास पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से देर रात घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल सामधन मांझी (45) जरमुंडी थाना क्षेत्र के बारा बरदानी गांव का रहनेवाला है. परिजनों ने बताया कि वह खसिया पेट्रोल पंप में तेल भरा कर घर लौट रहा था. नोनीहाट के पास पिकअप वैन ने धक्का मार दिया. चालक पिकअप लेकर फरार हो गया. फोटो 29 डीयूएम 100 पीजेएमसीएच में भर्ती घायल बाइक सवार.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >