हादसा : पेड़ की डाली से दबकर बाइक सवार घायल, रेफर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केशियाबहाल गांव के पास हुई घटना.

प्रतिनिधि, दुमका नगर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केशियाबहाल गांव के पास शनिवार की रात पेड़ की डाली के नीचे दबकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की नाजुक हालत को देखते हुए रविवार को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घायल राज कुमार मिर्धा (32) बास्कीचक गांव का रहनेवाला है. परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम वह निजी काम से केशियाबहाल गांव गया था, जहां से लौटने के क्रम में केशियाबहाल गांव से कुछ दूरी पर पेड़ की डाली टूटकर गिर गयी. डाली के नीचे दबकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह घायल को निकालकर पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया था. वह तीन बच्चों का पिता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >