अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार युवक घायल, रेफर

जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर जमुआ गांव के पास हादसा

बासुकिनाथ. जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर जमुआ गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बाबूलाल किस्कू, गांव हेट डुमरिया, थाना जरमुंडी का रहनेवाला है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे नंदी चौक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी भेजा, जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेजा गया. घायल की स्थिति बेहद गंभीर बनी है. किसी अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गया. परिजनों ने बताया कि वह जरमुंडी बाजार से वापस घर लौट रहा था. इस दौरान घटना हो गयी. युवक की पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >