हाजीपुर रेल डिवीजन के जीएम ने पूजा-अर्चना

बिहार के हाजीपुर रेलवे डिवीजन के जीएम छत्रताल सिंह ने सपरिवार शुक्रवार को बाबा फौजदारीनाथ का पूजा-अर्चना की.

बासुकिनाथ. बिहार के हाजीपुर रेलवे डिवीजन के जीएम छत्रताल सिंह ने सपरिवार शुक्रवार को बाबा फौजदारीनाथ का पूजा-अर्चना की. पंडित कुंदन पत्रलेख ने सहयोगियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गर्भगृह में षोडषोपचार विधि से पूजा करायी. दूध, दही, घी, गुड़, भांग, ईख का रस, गंगाजल आदि से पंचामृत स्नान कराया. फौजदारी बाबा का पूजन कराने के बाद माता पार्वती, काली माता व पीतांबरा भगवती राजराजेश्वरी माता बगलामुखी के मंदिर में भी विशेष पूजा करायी. मौके पर पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल, सिपाही कुंदन सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >