अनैतिक कार्य हो रहे थे संचालित, छह लड़कियां व तीन पुरुष हिरासत में

दुमका के दो होटल में एसडीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी

दुमका. उप राजधानी में गुरुवार की देर शाम एसडीओ कौशल कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने दो होटल में छापेमारी की, जहां से आधे दर्जन युवतियों को हिरासत में लिया गया है. नगर थाने लाकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. वहीं मत्स्यगंधा गेस्ट हाउस के संचालक रोहित समेत तीन युवकों को भी यह टीम नगर थाना लेकर पहुंची है. रात के नौ बजे के करीब भागलपुर रोड में पहले होटल साकेत में छापेमारी की गयी. होटल के अलग-अलग कमरे में रह रहे लोगों का सत्यापन किया गया. इस दौरान उस होटल में रह रही युवतियों से जानकारी जुटाने की कोशिश की गयी, पर वे टीम में शामिल महिला पुलिस पदाधिकारी को जानकारी नहीं दें रहीं थी. ऐसे में उस होटल से युवक और दो युवती को नगर थाने ले जाया गया. इस दौरान अधिकारियों ने होटल साकेत के बाहर रोड पर रखे जनरेटर को भी अविलंब हटाने को कहा. इस होटल के संचालक द्वारा सड़क पर रखकर जेनरेटर चलाया जा रहा था. टीम इसके बाद जिला परिषद के सामने मत्स्यगंधा गेस्ट हाउस पहुंची, जहां चार युवतियों को और होटल के संचालक तथा एक युवती को लेकर पहुंचे युवक को टीम पकड़ कर लेती आयी है. होटल के रजिस्टर में लड़कियों के इंट्री दर्ज नहीं थे. बिस्तर पर अवैध चीजें पायी गयी है. टीम ने अनैतिक कार्य और गतिविधि संचालित होने तथा सेक्स रैकेट संचालित होने की भी आशंका जाहिर की है. एसडीओ ने कहा कि होटल संचालक पर भी प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. कार्रवाई के दौरान एसडीपीओ विजय कुमार महतो नगर थाना प्रभारी नंदकिशोर प्रसाद, अंचल अधिकारी अमर कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सीतांशु खलको आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >