कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रवींद्र सदन बनाने की मांग

विभिन्न संस्थानों में विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की मनी जयंती. सिदो-कान्हू सीनियर सेकेंडरी स्कूल रघुनाथपुर तथा कुमिरदहा स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.

रानीश्वर. विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती बांगला 25 वैशाख शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिक्षा प्रतिष्ठानों में समारोहपूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ रवींद्रनाथ टैगोर के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मयूराक्षी ग्रामीण इंटर कॉलेज रानीश्वर, पीएमश्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुमिरदहा, सिदो-कान्हू सीनियर सेकेंडरी स्कूल रघुनाथपुर, मध्य विद्यालय सादीपुर आदि जगहों के अलावा अन्य शिक्षा प्रतिष्ठानों में रवींद्र जयंती मनायी गयी. इस उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं द्वारा रवींद्र संगीत, नृत्य, नाटक आदि प्रस्तुत किया गया. एमजी इंटर काॅलेज में प्राचार्य प्रो संजय कुमार घोष ने रवींद्रनाथ टैगोर की जीवनी पर विस्तार से चर्चा की. पूर्व प्राचार्य डॉ अब्दुल रईस खान ने रवींद्र सदन निर्माण करने की मांग उठायी. सचिव डॉ असीम कुमार लायक ने नोबल पुरस्कार विजेता विश्वकवि के विभिन्न पहलुओं के बारे में चर्चा की. पत्रकार गौतम चटर्जी ने रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा देवघर के रिखिया में शांति निकेतन की स्थापना की इच्छा रहने के प्रसंग पर विस्तृत चर्चा की. उधर, सिदो-कान्हू सीनियर सेकेंडरी स्कूल रघुनाथपुर तथा कुमिरदहा स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.

कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती मनायी गयी :

दुमका नगर.

कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती के अवसर पर सिदो कान्हू उच्च विद्यालय के प्रशांत मुखर्जी मेमोरियल हॉल में छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी, रोदोशी मुखर्जी, प्राचार्य इंद्रजीत प्रसाद भगत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी. अतिथि के रूप में वर्ग आठवीं की छात्राओं के अभिभावक थे. कार्यक्रम का संचालन सिदो कान्हू उच्च विद्यालय की कल्चरल कमेटी के मेंटर श्रावणी चटर्जी और अयान बोस के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. संगीत शिक्षक दिलीप तपस्वी एवं कार्तिक तपस्वी के निर्देशन में छात्र रेयांश चक्रवर्ती, छात्रा देवोरूपा तपस्वी, कोयल मंडल, पुरोबी, श्रेया पासवान द्वारा स्वागत गीत गाया गया. साथ ही आराध्या झा, देवोस्मिता मुखर्जी, देवोलीना दत्ता, लक्ष्मी प्रिया, कनक कुमारी, सिद्धि कुमारी द्वारा रवींद्र संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया और तनिषा नंदी के साथ ही श्रेयशी रक्षित द्वारा कविता पाठ किया गया. इसके साथ में अंकिता आनंद द्वारा रवींद्रनाथ के जीवन पर भाषण प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम का मंच संचालन श्रावणी चटर्जी द्वारा किया गया. विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी ने रवींद्र नाथ टैगोर की जीवनी को सबके जीवन का प्रेरणास्रोत बताया. एचआर रोदोशी मुखर्जी ने बांग्ला भाषा के महत्व और रवींद्र नाथ टैगोर की उत्कृष्टता के बारे में विस्तार से बताया. धन्यवाद ज्ञापन सिदो कान्हू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंद्रजीत प्रसाद भगत ने किया. कार्यक्रम के दौरान अंजलि चक्रवर्ती, प्रियांशु केशरी, दिलीप तपस्वी, कार्तिक तपस्वी, शब्बीर हुसैन, राजेश राय, अमित झा एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >