नीट परीक्षा को लेकर डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में ब्रीफिंग सेशन आयोजित

परीक्षा के दिन सभी वीक्षक पूर्व निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर बिना किसी लापरवाही के अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करेंगे.

दुमका. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अंडर ग्रेजुएट यानी नीट यूजी परीक्षा 2025 के सफल संचालन के लिए डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, दुमका (प्लस टू जिला स्कूल दुमका) परीक्षा केंद्र पर शनिवार को केंद्राधीक्षक महेन्द्र राजहंस द्वारा वीक्षकों के लिए ब्रीफिंग सेशन का आयोजन किया गया. केंद्राधीक्षक महेन्द्र राजहंस ने सभी वीक्षकों को ब्रीफ करते हुए कहा कि परीक्षा के दिन सभी वीक्षक पूर्व निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर बिना किसी लापरवाही के अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करेंगे. बताया कि परीक्षा 04 मई को 2 बजे अपराह्न से 5 बजे अपराह्न तक आयोजित की जाएगी. श्री राजहंस ने बताया कि परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है. परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट एवं अन्य अनुचित साधन का प्रयोग पूर्ण रूप से वर्जित है. बताया कि कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल, कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य अनुचित साधन अपने साथ न लाए. केंद्राधीक्षक श्री राजहंस ने बताया कि परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. ब्रीफिंग सेशन में पूर्व प्रभारी प्राचार्य दिलीप कुमार झा व बब्बन कुमार, सहायक केंद्राधीक्षक मुदस्सर सुल्तान, परीक्षा नियंत्रक निवास रजक, रूपेश कुमार झा, संजय कुमार सिन्हा, प्रकाश कुमार घोष एवं विद्यासुंदर नन्दी के अलावा सभी वीक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >