प्रतिनिधि, बासुकिनाथ भूटानी ग्रुप के फाउंडर प्रेम भूटानी ने अपने परिवार के दर्जनों सदस्यों के साथ वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि दिन गुरुवार को बासुकिनाथ में विधिवत पूजा अर्चना किया. मंदिर के पुरोहित मुकेश झा, रूपेश झा, मनोज मिश्रा, गजानन बाबा, संतोष पांडेय, पवन पांडेय, अशोक मिश्रा सहित 11 सदस्यीय पंडितों के दल ने विधि विधान पूर्वक भोलेनाथ, माता पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणी बगलामुखी माता की विशेष पूजा अर्चना करायी. इस दौरान जरमुंडी के स्थानीय विधायक देवेंद्र कुंवर के प्रतिनिधि मिथिलेश कुंवर ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. इस मौके पर रियल स्टेट के कारोबार से जुड़े प्रेम भूटानी ने बाबा बासुकिनाथ बाबा के दरबार में पूजा कर प्रसन्नता व्यक्त की. पूजन व्यवस्था से प्रभावित होकर कहा कि भोलेनाथ की पूजा कर यहां असीम आध्यात्मिक शांति की अनुभूति प्राप्त हुई. इस मौके पर मिथिलेश कुंवर, भूटानी ग्रुप के निदेशक विपिन कुमार, श्रवण गुप्ता, स्वरूप सिंहा, नरेश पंडा, मंदिर कर्मी एवं अन्य मौजूद थे.
भूटानी ग्रुप के संस्थापक प्रेम भूटानी ने सपरिवार बासुकिनाथ में अर्जी लगायी
भूटानी ग्रुप के फाउंडर प्रेम भूटानी ने वैशाख मास की चतुर्दशी तिथि पर परिवार के सदस्यों के साथ बासुकिनाथ में भोलेनाथ, माता पार्वती, माता काली व बगलामुखी माता की विधिवत पूजा कराई। 11 पंडितों के दल ने विशेष पूजा अर्चना की। स्थानीय विधायक देवेंद्र कुंवर के प्रतिनिधि मिथिलेश कुंवर ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। प्रेम भूटानी ने पूजा के बाद आध्यात्मिक शांति की अनुभूति व्यक्त की। रियल स्टेट के कारोबार से जुड़े कई व्यक्तियों और मंदिर कर्मियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
