जीटीआरसी में प्रमाण पत्र वितरण सह प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

टूल रूम के 45 छात्र-छात्राओं का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ. कोर्स पूर्ण होने के उपरांत 45 छात्रों को संबंधित ट्रेड में प्रमाण पत्र दिया गया.

बासुकिनाथ. गवर्नमेंट टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर जरदाहा, जरमुंडी में मशीनिस्ट कोर्स कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कोर्स पूर्ण होने के उपरांत 45 छात्रों को संबंधित ट्रेड में प्रमाण पत्र दिया गया. इसी कोर्स के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का भी आयोजन किया गया. इनमें विभिन्न नामचीन कंपनियों ने हिस्सा लिया. इसमें राजन कास्ट लिमिटेड, गुजरात, मार्बल टूल्स एंड ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोर, तूलिंग प्राइवेट लिमिटेड, इंदौर, जेनियम लिंक प्राइवेट लिमिटेड, जमशेदपुर इत्यादि शामिल रहीं. साक्षात्कार परीक्षा के उपरांत राजन कास्ट लिमिटेड गुजरात में 15 छात्रों, मार्बल टूल्स एंड टेक बेंगलुरु ने पांच छात्रों, तूलिंग प्राइवेट लिमिटेड इंदौर ने पांच छात्र एवं जिनिंग फॉलोइंग प्राइवेट लिमिटेड जमशेदपुर में छात्रों का चयन किया गया. सभी छात्रों में कैंपस चयन से खुशी का माहौल बना हुआ है. शॉर्ट टर्म इंचार्ज उज्ज्वल कुमार ने कोर्स का परिचय देते हुए बताया कि यह मशीनिस्ट कोर्स एक वर्ष का था जो पूर्णता नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम था. उद्योग विभाग झारखंड सरकार के सौजन्य से कोर्स चलाया गया. इसमें छात्र-छात्राओं को रहने खाने पीने ड्रेस पठन-पाठन सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध करायी गयी. कोर्स करने के उपरांत सभी छात्रों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार भी दिलाया गया. टूल रूम के प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि नए कोर्स में नामांकन प्रारंभ है, जिसकी अंतिम तिथि 29 नवंबर 2025 है. संस्थान के प्राचार्य आलोक कुमार ने सभी चयनित छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर संस्थान के सभी स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >