ट्रैक्टर दुर्घटना में घायल साहिबगंज के महिला मजदूर की इलाज के दौरान पीजेएमसीएच में मौत

मृतका के भाई सागराम सोरेन ने बताया कि बहन होपोनमय गांव के अन्य लोगों के साथ मजदूरी करने 26 अप्रैल को पूर्व वर्धमान के इंद्रपुर गांव गयी थी. काम समाप्त करने के बाद ट्रैक्टर पर बैठकर स्टेशन आ रही थी. उस दौरान ट्रैक्टर का डाला पलट जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

दुमका नगर. पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिला के कालना थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीपुर स्टेशन से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर 12 मई को ट्रैक्टर दुर्घटना में घायल महिला मजदूर की मौत सोमवार की देर रात पीजेएमसीएच में हो गयी. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया. मृतका होपोनमय सोरेन (20) साहिबगंज जिलांतर्गत रांगा थाना क्षेत्र के पतरापाड़ा तालझारी गांव की रहनेवाली थी. मृतका के भाई सागराम सोरेन ने बताया कि बहन होपोनमय गांव के अन्य लोगों के साथ मजदूरी करने 26 अप्रैल को पूर्व वर्धमान के इंद्रपुर गांव गयी थी. काम समाप्त करने के बाद ट्रैक्टर पर बैठकर स्टेशन आ रही थी. उस दौरान ट्रैक्टर का डाला पलट जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. ट्रैक्टर मालिक के द्वारा घायलों को वर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पाकुड़ अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां मरीज की स्थिति को देखते हुए पीजेएमसीएच रेफर कर दिया गया. परिजनों की मदद से घायल को पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >