सरैयाहाट में विकास योजनाओं को गति देने पर जोर, पंचायतों में मजबूत होगा समन्वय

सरैयाहाट में आयोजित कार्यशाला में बीडीओ राहुल कुमार शानू ने पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास योजनाओं को गति देने और पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया.

प्रतिनिधि, सरैयाहाट: प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में पंचायत स्तर पर आपसी समन्वय मजबूत कर ग्रामीण विकास योजनाओं को गति देने पर जोर दिया गया. विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता बीडीओ राहुल कुमार शानू ने की.

बीडीओ ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने का निर्देश दिया.

रोजगार और आजीविका पर रहेगा फोकस

कार्यशाला में ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन, आजीविका को मजबूत करने और पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गयी.

पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित कर्मियों से कहा गया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आपसी समन्वय बनाये रखते हुए पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें.

जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया गया जोर

कार्यशाला के दौरान ग्रामीण रोजगार, आजीविका मिशन और पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं में जनभागीदारी बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई.

अधिकारियों ने कहा कि विकास योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए ग्रामीणों की भागीदारी जरूरी है. योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ उनकी जरूरत और प्राथमिकता के अनुसार विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया.

गुणवत्ता और निगरानी जरूरी

विकास कार्यों की गुणवत्ता और योजनाओं के सही क्रियान्वयन के लिए नियमित निगरानी पर विशेष बल दिया गया. संबंधित कर्मियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक और पात्र लाभुकों तक पहुंचे.

कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को ग्रामीण विकास की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण बताया गया.

मौके पर बीपीओ संजीव प्रसाद, गौरव कुमार, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, रोजगार सेवक समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रकांत कुमार

पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रखंड स्तर पर सक्रिय हूं, जहां मैंने जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है. ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और तथ्यपरक ढंग से प्रस्तुत करना मेरी प्राथमिकता रही है. पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनहित की आवाज बनने का निरंतर प्रयास है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >