पहाड़िया वृद्ध की हत्या, जंगल से शव बरामद

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में छातुपाड़ा की घटना, छानबीन शुरू

शिकारीपाड़ा. शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के छातुपाड़ा के पास जंगल से वृद्ध का शव बरामद किया गया. शव को देखने से प्रतीत होता है कि दो दिन पहले उसकी हत्या हुई है. मृतक की पहचान शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के छातुपाड़ा निवासी चंदा देहरी (60) के रूप में हुई है. वृद्ध के चेहरे व शरीर पर चोट और आंख के पास खून निकलने का निशान गया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर हरि प्रसाद साह ने बताया कि यह हत्या का मामला है. इस हत्याकांड पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है. अभियुक्तों के संबंध में कल जानकारी साझा की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >