हादसा ::: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध गंभीर रूप से घायल

साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य मार्ग के मसलिया थाना क्षेत्र रानीघाघर पुल के पास हुई घटना

दुमका. साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य मार्ग के मसलिया थाना क्षेत्र रानीघाघर पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसका पैर टूट गया है. प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार धोबना हरिनबहाल पंचायत के नवासर निवासी तेते हेंब्रम (60) साइकिल से रानीघाघर हटिया आये थे. घर लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वे बुरी तरह से घायल हो गये. देखने से ऐसा लग रहा है कि वाहन का पहिया उनके पैर को रौंदते हुए निकल गया. ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के बाद दुमका भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >