डीजे पर नहीं बजे अश्लील गाना, पुलिस लगाये रोक : संघ

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा.

रामगढ़. सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस पर आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम पर प्रस्तुत किए जाने वाले अश्लील नृत्य व गीत तथा डीजे पर बजाये जाने वाले अश्लील गीतों पर रोक लगाने के लिए सामाजिक संगठनों के लोग रामगढ़ में आगे आने लगे हैं. भाषा संस्कृति बचाओ एवं जन विकास मंच से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार को ज्ञापन देकर डीजे पर बजने वाले अश्लील गीतों पर रोक लगाने की मांग की है. संस्था से जुड़े सदस्यों ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर विभिन्न संस्थाओं एवं शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं. सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर ऐसे कार्यक्रमों में अश्लील नृत्य गीत व संस्कृति का प्रदर्शन किया जाता है. सरस्वती पूजा पंडालों व देवी सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान विसर्जन जुलूस के साथ चल रहे डीजे पर भी अश्लील गीत बजाये जाते हैं. इन अश्लील गीतों पर युवा वर्ग द्वारा भद्दा नृत्य भी किया जाता है. आमलोगों तथा बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है. इसलिए संस्था के सदस्यों ने थाना प्रभारी से डीजे पर रोक के कानूनी आदेश का अनुपालन करने का आग्रह भी किया. संस्था से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं के अनुसार संस्था के सदस्य शैक्षणिक संस्थाओं तथा सरस्वती पूजा आयोजन कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ डीजे के मालिकों से मिलकर अश्लील गीतों को बजाने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अश्लील नृत्य गीत के प्रदर्शन पर रोक लगाने का अनुरोध करेंगे. थाना प्रभारी को ज्ञापन देने वालों में लालमोहन राय, गोविन्द राय, इंकु राय, प्रमोद मंडल, कंचन राय, सुनील हेंब्रम, मंतोष राय, नारयण राय, रोहित दास, मनोज मण्डल, जिया राय, विक्की राय आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >