डीटीओ ने अभियान चलाकर नौ वाहनों किया जब्त

हंसडीहा थाना के पास जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया.

प्रतिनिधि, हंसडीहा हंसडीहा–भागलपुर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना के पास जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल नौ छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों को जब्त किया गया. जानकारी के अनुसार जांच के क्रम में कई वाहनों के कागजात अधूरे पाये गये, जबकि कुछ वाहन ओवरलोडिंग कर संचालित किए जा रहे थे. इसके अलावा फिटनेस, बीमा, परमिट एवं ड्राइविंग लाइसेंस की भी सघन जांच की गयी. आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया. डीटीओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा व परिवहन नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग व बिना वैध कागजात के वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है. जब्त किये गये सभी वाहनों को सुरक्षात्मक रूप से हंसडीहा थाना परिसर में रखा गया है. संबंधित वाहन मालिकों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क हादसों में कमी लाने एवं नियमों के सख्ती से पालन के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >