डीसीए की नयी कमेटी ने आसन्न सत्र के कैलेंडर की जानकारी दी

डीसीए की नव निर्वाचित कमेटी ने कप्तानों के साथ की बैठक, आसन्न सत्र के कैलेंडर की विस्तृत जानकारी साझा की.

दुमका. जिला क्रिकेट संघ दुमका के कार्यालय में नव निर्वाचित कमेटी ने रविवार को जिले की सभी पंजीकृत टीमों के कप्तानों के साथ बैठक की. बैठक का उद्देश्य नयी कमेटी और टीम कप्तानों के बीच परिचय स्थापित करना तथा आगामी सत्र की रूपरेखा पर चर्चा करना था. सभी टीमों के कप्तानों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी सुनिश्चित की. बैठक के दौरान अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह ने आसन्न सत्र के कैलेंडर की विस्तृत जानकारी साझा की. वहीं सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने सभी कप्तानों से हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अधिक अभ्यास कराने पर जोर दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि टीम में वही खिलाड़ी चयनित होंगे, जो दमदार प्रदर्शन करेंगे. खिलाड़ियों को केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित रखने की सलाह देते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि अन्य सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संघ निभाएगा. सचिव ने यह भी कहा कि संघ मूल रूप से खिलाड़ियों का संघ है, इसलिए सभी एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करें और यदि किसी भी तरह का संशय हो तो सीधे उनसे संपर्क करें. उन्होंने वरिष्ठ खिलाड़ियों से अपील की कि वे अंडर-14 खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने के लिए आगे आएं, जिससे दुमका जिले की टीम और बेहतर प्रदर्शन कर सके. बैठक में स्कूली क्रिकेट लीग को आगामी सप्ताह से शुरू करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह, सचिव शावर्ण मनोज कुणाल, सह सचिव विश्वजीत चटर्जी, उपाध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी एवं कोषाध्यक्ष ललित कुमार पाठक सहित दुमका जिले की सभी पंजीकृत टीमों के कप्तान उपस्थित थे.

युद्ध स्तर पर शुरू की आसन सत्र की तैयारी :

दुमका.

जिला क्रिकेट संघ सक्रिय हो चुकी है. आसन सत्र को देखते हुए संघ ने शहर की ए-टीम ग्राउंड में युद्ध स्तर पर सफ़ाई एवं अन्य कार्य शुरू कर दिया है. मैदान की सफाई के साथ-साथ पिच को भी तैयार किया जा रहा है. मैदान में लगे स्प्रिंक्लर्स को भी चला कर चेक किया गया एवं छोटी व्यवधानों को दूर कर लिया गया. जिला क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने जानकारी देते हुए कहा कि संघ के सभी सदस्य पूरी तत्परता से आसन सत्र के लिए मैदान को तैयार करने हेतु पूरी तरह से सक्रिय हैं. आसन सत्र में दुमका को अंडर-14 एवं अंडर-16 का वेन्यू भी मिला है. कहा कि आनेवाले समय में दुमका जिला में क्रिकेट अपने अलग स्तर पर दिखेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >