नहीं रहे झारखंड आंदोलनकारी रमजान अंसारी

देवघर में इलाज क्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली.

हंसडीहा. झारखंड आंदोलनकारी रहे सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत लकड़बांक पंचायत के नवाडीह निवासी 74 वर्षीय रमजान अंसारी का इंतकाल हो गया है. मंगलवार देवघर में इलाज क्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली. वे हंसडीहा स्थित उर्दू स्कूल के शिक्षक भी रह चुके थे. वे अपने पीछे दो पुत्र व तीन पुत्री छोड़ गए हैं. स्वर्गीय रमजान अंसारी के पुत्र वसीम अकरम ने बताया कि कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए देवघर ले जाया गया था. जहां इलाज के क्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >