सांसद ने किया ऐतिहासिक तेलपुड़ा मेले का शुभारंभ

कहा : आस्था व परंपरा का प्रतीक है मेला, बनायें सफल

रानीश्वर. चैत संक्रांति पर आयोजित ऐतिहासिक रानीश्वरनाथ तेलपुड़ा मेला का शुभारंभ सोमवार को सांसद नलिन सोरेन ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि करीब 35 वर्षों के बाद उन्हें पारंपरिक मेले के उद्घाटन का अवसर मिला है, जो उनके लिए गर्व की बात है. उद्घाटन से पूर्व सांसद ने रानीश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में मेले के इतिहास की जानकारी ली. मंदिर के पुजारियों से इसके धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जिसे संरक्षित और विकसित करना आवश्यक है. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने सांसद से मंदिर के मुख्य द्वार निर्माण तथा मंदिर तक जानेवाली जर्जर सड़क के सुदृढ़ीकरण की मांग की. सांसद ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. बताया जाता है कि चैत संक्रांति के उपलक्ष में लगने वाला तेलपुड़ा मेला वर्षों पुरानी परंपरा है. दस दिवसीय मेला 13 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलेगा. मौके पर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह, मेला कमेटी सचिव मांतु पांडा सहित छोटन पांडा, नंतु पांडा, प्रकाश पांडा, दिलीप साधु, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बाबुजान हेम्ब्रम, टिंकू लाहा, भैरव दत्त, प्रदीप कुमार घोष, अमल मंडल, रौशन अली, शेख लालु, विनोद राणा, चंडी चक्रवर्ती, जीशु वास्की, शैलेन हांसदा, शिबु राय, समीउल समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >