विधायक ने दो महिला समूह को प्रदान किया टोटो

यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

कहा : स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनेंगी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं प्रतिनिधि, काठीकुंड विधायक आलोक सोरेन व जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने काठीकुंड में सामुदायिक निवेश निधि ऋण योजना से दो सखी मंडल की दीदियों के बीच टोटो का वितरण किया. आस्ताजोड़ा पंचायत की नुरेसा बीबी, कदमा की डोमनिका मुर्मू को टोटो उपलब्ध कराया गया. यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. विधायक ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं पंचायत स्तर तक आजीविका गतिविधियों का विस्तार करने के उद्देश्य से ऋण आधारित योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है. दीदियां अब स्वरोजगार से अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही है. जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि अब महिलाएं घरों से निकल कर सशक्त बन रही हैं. खुद परिवार का भरण-पोषण करने के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर अपनी भूमिका निभा रही है. महिला संगठनात्मक तौर पर खुद को मजबूत कर रही है. मौके पर प्रखंड के कई कला संस्कृति भवन को संस्कृतिक उपकरण व वाद्य यंत्र जनप्रतिनिधियों ने प्रदान किये. मौके पर सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन, विधायक के पीए रजनीश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >