विधायक ने एसएचजी की महिलाओं के बीच बांटी 35 सिलाई मशीन

प्रदीप यादव ने कहा कि हेमंत सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए निरंतर बेहतर कार्य कर रही है. नि:शुल्क सिलाई मशीन मिलने से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी.

सरैयाहाट. प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को स्थानीय विधायक प्रदीप यादव की उपस्थिति में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच 35 सिलाई मशीनों का वितरण किया गया. इस अवसर पर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि हेमंत सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए निरंतर बेहतर कार्य कर रही है. नि:शुल्क सिलाई मशीन मिलने से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और आर्थिक रूप से सशक्त होंगी. उन्होंने महिलाओं से कहा कि सिलाई का जो प्रशिक्षण उन्होंने प्राप्त किया है, उसका भरपूर लाभ उठाएं. यह भविष्य में उनके लिए मील का पत्थर साबित होगा. विधायक ने कहा कि किसी भी प्रकार का ज्ञान प्राप्त करना कभी व्यर्थ नहीं जाता. महिलाओं ने जो सिलाई का ज्ञान हासिल किया है, वही कठिन समय में उनके लिए सहारा बनेगा. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं. समाज के विकास में उनका योगदान लगातार बढ़ रहा है. मौके पर विधायक ने राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. कार्यक्रम में सीओ राहुल कुमार शानू, दीपक कुमार, जेएसएलपीएस के बीपीएम मुरारी मोहन, जयकांत प्रसाद, गौरी खातून, सरली देवी, रेखा देवी, संजय मंडल सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >