श्रद्धालुओं के सुविधार्थ बिजली, पानी व साफ-सफाई की होगी दुरुस्त व्यवस्था : नपं प्रशासक

राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2025 को लेकर नगर पंचायत की बैठक हुई. सम्पूर्ण मेला परिक्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था होगी. सभी तरह के कार्य समय से पहले पूर्ण कराने की बात कही.

बासुकिनाथ. राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2025 में बासुकिनाथ आनेवाले श्रद्धालुओं के सुविधार्थ नगर पंचायत कार्यालय सभागार में नपं प्रशासक अजमल हुसैन ने कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में आगामी 11 जुलाई से प्रारम्भ हो रहे राजकीय श्रावणी मेला को लेकर चर्चा हुई. इसमें श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से बासुकिनाथ पहुंचेंगे. श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. कहा कि श्रावणी मेला क्षेत्र में बिजली, पानी एवं साफ-सफाई की दुरुस्त व्यवस्था की जायेगी ताकि बाहर से आनेवाले श्रद्धालु यहां से बेहतर संदेश साथ लेकर जायें. सम्पूर्ण मेला परिक्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था होगी. सभी तरह के कार्य समय से पहले पूर्ण कराने की बात कही. श्रावणी मेला क्षेत्र रोशनी से जगमग करेगा : नपं प्रशासक अजमल हुसैन ने बताया कि मेला क्षेत्र रोशनी से जगमग करेगा. रोड किनारे सभी बिजली पोल में वेपर लाइट को दुरुस्त किया जा रहा है. खराब वेपर लाइट को बदला जा रहा है. सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई का कार्य किया जायेगा. मेला क्षेत्र के सभी चापानल की मरम्मत कराये जाने का कार्य अंतिम चरण में है. पानी टंकी व भेट की साफ-सफाई व उसकी रंगाई-पुताई कराने का निर्देश दिया गया. उन्होंने सभी तरह के कार्य अविलंब शुरू कराने का निर्देश दिया. मेला क्षेत्र के शौचालयों की साफ-सफाई व उसकी रंगाई-पुताई कराने की बात कही. श्रावणी मेला में प्रशासनिक दृष्टिकोण से श्रद्धालुओं का लाइन हेतु छाया शेड को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया. भीड़ भाड़ व महत्वपूर्ण जगह पर हाई मास्ट लाइट लगाया जा रहा है. शिवगंगा से संस्कार मंडप तक लगे छाया शेड दुरुस्त कराने, रंग रोगन एवं रोशनी की व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया. मौके पर सिटी मैनेजर प्रियंका कुमारी, हिमांशु शेखर, सहायक अभियंता शैलेश कुमार, कनीय अभियंता पिंटू यादव, राजकुमार, कार्यालय सहायक भाष्कर पंडा, आदित्य शर्मा, दुर्गेश झा, धीरज राव, कुंदन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >