मैट्रिक व इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा आज से

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में तीन फरवरी से होने वाली मैट्रिक व इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की.

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों संग डीसी ने की समीक्षा बैठक

संवाददाता, दुमका

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में तीन फरवरी से होने वाली मैट्रिक व इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की. इसमें जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी तथा परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता व पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी व सतर्कता के साथ सुनिश्चित करें. परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, शांति व सुरक्षा बनाये रखने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाये. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 (पूर्व में 144) का सख्ती से पालन कराया जाये. असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाये. उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, जैसे पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये. इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की कदाचार की सूचना मिलने पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाये. सभी दंडाधिकारी नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करेंगे व स्थिति की सतत निगरानी रखेंगे.

मैट्रिक में 83537 व इंटर में 54396 परीक्षार्थी होंगे शामिल

इस बार मैट्रिक की परीक्षा में पूरे संताल परगना से 83537 व इंटर में 54396 परीक्षार्थी शामिल होंगे. मैट्रिक की परीक्षा के लिए पूरे प्रमंडल में 265 व इंटरमीडिएट के लिए 138 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. दुमका में 59 परीक्षा केंद्रों में मैट्रिक के 14683 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. जिले में 35 परीक्षा केंद्र में इंटरमीडिएट कला संकाय के 7587, विज्ञान संकाय के 2484 व वाणिज्य संकाय के 293 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >