लीलमुनी टुडु चुनी गयी सहायिका

विभागीय निर्देशानुसार तैयार मेधा सूची में लीलमुनी टुडु को सर्वाधिक 17 अंक मिले थे. इनका चयन सहायिका के पद पर किया गया.

रामगढ़. स्थानीय मुखिया पकु मुर्मू के नेतृत्व में रामगढ़ प्रखंड के लतबेरवा पंचायत के सिजुआ बहियार में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर चयन के लिए आम सभा का आयोजन किया गया. आमसभा में चयन समिति के पैनल में शामिल बीडीओ सह सीडीपीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा, बाल विकास परियोजना की प्रखंड समन्वयक सह प्रभारी पर्यवेक्षिका अर्पणा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य ज्योति हांसदा तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सिजुआ बहियार की प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीतू कुमारी मौजूद थे. आमसभा में लीलमुनी टुडु, कुसुम मुर्मू, नीतू कुमारी तथा पुष्पा हांसदा ने चयन के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया. लीलमुनी टुडु की शैक्षणिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण तथा शेष तीनों आवेदिकाओं की शैक्षणिक योग्यता इंटर उत्तीर्ण थी. सिजुआ बहियार आंगनबाड़ी केंद्र अनुसूचित जनजाति बहुल है. नीतू कुमारी के ओबीसी वर्ग का होने के कारण उनके आवेदन को विभागीय प्रावधान के अनुसार अस्वीकृत कर दिया गया. विभागीय निर्देशानुसार तैयार मेधा सूची में लीलमुनी टुडु को सर्वाधिक 17 अंक मिले थे. सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के कारण लीलमुनी टुडु का चयन सहायिका के पद पर किया गया. प्रभारी सीडीपीओ ने आमसभा में उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि चयनित अभ्यर्थी का अनुमोदन जिला द्वारा किए जाने के बाद उन्हें चयन पत्र दिया जाएगा. जबकि उनके मानदेय का भुगतान शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच के उपरांत किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >