दामिन-ए-कोह फुटबॉल चैंपियनशिप की विजेता बनी एल दुमका

सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि खेल गांव-गांव में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है. इस तरह के आयोजनों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है.

काठीकुंड. प्रखंड के नकटी खेल मैदान में आदिवासी क्लब काठीकुंड के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय दामिन-ए-कोह फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन मुकाबला गणतंत्र दिवस पर खेला गया. फाइनल मुकाबले का उद्घाटन दुमका सांसद नलिन सोरेन, शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन व दुमका जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने संयुक्त रूप से किया. फाइनल मुकाबले में एल दुमका की टीम ने फ्रेंड क्लब दुमका को पराजित कर खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम एल दुमका को प्रथम पुरस्कार स्वरूप ₹2,00,000 की राशि सांसद द्वारा प्रदान की गयी. उपविजेता फ्रेंड क्लब दुमका को द्वितीय पुरस्कार ₹1,50,000 की राशि जिला परिषद अध्यक्षा द्वारा प्रदान की गयी. तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली भाई-भाई जामा टीम को ₹40,000 की पुरस्कार राशि सांसद प्रतिनिधि जॉन सोरेन ने प्रदान की. वहीं चतुर्थ स्थान प्राप्त गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की टीम को ₹40,000 की पुरस्कार राशि प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार अंसारी ने प्रदान की. सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि खेल गांव-गांव में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है. इस तरह के आयोजनों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है. विधायक श्री सोरेन ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना सिखाता है. जिप अध्यक्ष ने कहा कि खेल आयोजन सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं. उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं. मौके पर थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार, एसआई केदारनाथ पूर्ति, रजनीश कुमार, जेएमएम के प्रखंड उपाध्यक्ष सनाउल अंसारी, सह सचिव टिंकू भगत वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवीर सोरेन, गौरी शंकर भगत, रॉबिन लाहा, कलाम अंसारी, रहमत अली, इम्तियाज अंसारी, रजनीश कुमार, अजय भगत, हुसैन अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >