वज्रपात से महिला और तीन बच्ची घायल, भर्ती

घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया

दुमका नगर. जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरा गांव में गुरुवार की दोपहर तेज बारिश के साथ हुई वज्रपात से महिला और तीन बच्ची घायल हो गयी. शुक्रवार की शाम घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में कविता देवी (39), उसकी बेटी गूंजा कुमारी (12), प्रीति कुमारी (8) व पड़ोस में रहनेवाली निभा कुमारी (10) शामिल हैं. कविता देवी ने बताया गुरुवार की दोपहर अचानक बारिश शुरू हो गयी. उस दौरान वज्रपात होने से कमरे में बैठे चारो बेहोश हो गये. होश आने के बाद शरीर में जलन और कमजोरी का एहसास होने लगा. आराम नहीं होने पर परिजनों ने चारो को पीजेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां चारो का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >