Jharkhand Crime News : नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी झरिया के पूर्व बीजेपी विधायक संजीव सिंह को धनबाद जेल शिफ्ट करने का आदेश

Jharkhand Crime News, Dhanbad News, धनबाद न्यूज : धनबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि रंजन ने झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह को तत्काल धनबाद जेल शिफ्ट करने का आदेश दिया है. आज गुरुवार को कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने कहा कि बिना कोर्ट की अनुमति के पूर्व विधायक को कैसे दुमका केंद्रीय कारा भेजा गया. आपको बता दें कि पूर्व विधायक संजीव सिंह के अधिवक्ता ने धनबाद से दुमका सेंट्रल जेल शिफ्ट करने के खिलाफ न्यायालय में आवेदन दिया था.

धनबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि रंजन ने धनबाद के जेल अधीक्षक को शो-कॉज किया है. आपको बता दें कि जेल आइजी के आदेश पर 21 फरवरी को अचानक संजीव सिंह को धनबाद से दुमका सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया था. सिंह मैंशन ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया था. इसको लेकर भाजपा की तरफ से आज यहां महाधरना भी दिया गया.

Also Read: नीरज सिंह हत्याकांड : धनबाद के जेल सुपरिंटेंडेंट को अदालत ने क्यों किया शो कॉज, हत्या के आरोपी झरिया के पूर्व भाजपा विधायक ने कोर्ट से क्या किया था आग्रह

धनबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) रवि रंजन की अदालत ने पिछले मंगलवार को सुनवाई के बाद जेल सुपरिंटेंडेंट अजय कुमार को शो कॉज किया था और दो दिनों के अंदर जवाब देने का आदेश दिया था. आपको बता दें कि धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोपी झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह को बिना अदालत की अनुमति के धनबाद मंडल कारा से दुमका सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया था. इस बाबत इन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया था.

Also Read: Jharkhand Crime News : धनबाद से दुमका सेंट्रल जेल शिफ्ट किये जाने पर हत्या के आरोपी झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने खटखटाया अदालत का दरवाजा, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >