गुजरात के बलसाड़ में जरमुंडी के मजदूर की मौत

अल्फा कंपनी में करता था काम, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने ढाढस बंधाया

बासुकिनाथ. गुजरात के वलसाड़ में जरमुंडी प्रखंड के 48 वर्षीय मजदूर कारू यादव की मौत रहस्यमय तरीके से हो गयी. कारू यादव तालझारी थानान्तर्गत सहारा बाजार के पास विराजपुर गांव का रहनेवाला था. वह कुछ दिन पूर्व रोजी-रोटी कमाने के लिए गुजरात गया था. वलसाड स्थित अल्फा कंपनी में काम करता था. ग्रामीणों ने बताया कि देवघर जिला, घोरमारा निवासी ठेकेदार संजीत कुमार मंडल उसे काम दिलाने के लिए गुजरात ले गया था. हालांकि लोगों के अनुसार संबंधित ठेकेदार इस बात से इनकार कर रहा है. बताया कि उसकी अचानक तबीयत खराब हो गयी थी. गुजरात वलसाड़ के सिटी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि वह स्वस्थ था. फिर कैसे बीमार पड़ा और तुरंत मौत हो गयी. यह जांच का विषय है. इसके बाद मृतक के परिजनों ने पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख को घटना की जानकारी दी. पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने श्रम विभाग के अधीक्षक से बात कर सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया. मजदूर को साथ में ले जानेवाले ठेकेदार ने मृतक के पार्थिव शरीर को घर पहुंचाने से भी इनकार कर दिया. शव पहुंचते ही घरवाले दहाड़ मारकर रोने लगे परिजन ग्रामीणों ने बताया कि उपमुखिया कुलदेव प्रसाद यादव ने एबुलेंस का 54,400 रुपये किराया व्यवस्था कर शव को गुजरात के वलसाड़ से विराजपुर गांव लाया. शव पहुंचते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. समचे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. आसपास गांव के लोग जुट गये, परिवार में वह एक मात्र कमाने वाला व्यक्ति था. परिवार के समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. वह अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चे, पत्नी व बुढ़ी मां को छोड़ कर चले गया. सभी का रो- रो कर बूरा हाल हो गया है. पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाते हुए हरसंभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया. श्रमिकों की मदद के लिए उनके परिवारों के सहयोग के लिए जितना आवश्यक प्रयास होगा. वो किया जायेगा. ग्रामीणों ने मिलकर शव का अंतिम संस्कार किया. मौके पर ग्रामीण राजेंद्र यादव, नरेश पुजहर, रोहित यादव, सहारा मुखिया राजेंद्र पुजहर, समाजसेवी राजेश यादव और बरमसिया पंचायत के उप मुखिया कुलदेव प्रसाद यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >