जमीन विवाद में मारपीट, वृद्ध पिता और दो पुत्र घायल, भर्ती

घायल गया कापरी ने बताया कि आरोपियों के साथ पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा

दुमका नगर. सरैयाहाट पंचायत के तमड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में वृद्ध पिता और दो बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में गया कापरी(60), दो बेटे देवनारायण कापरी और कुंदन उर्फ मिलो कापरी शामिल हैं. घायल गया कापरी ने बताया कि आरोपियों के साथ पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. मंगलवार को गया खेत में मकई का बीज बुआई के लिए हल जोत कर घर जा रहे थे. उस दौरान आरोपियों ने वृद्ध के साथ मारपीट की. घटना की सूचना मिलने पर दोनों बेटे घटनास्थल पहुंचे और घायल पिता को घर ला रहे थे. उस दौरान आरोपियों ने तीनों को रास्ते में रोक कर बेरहमी से पीटा. जिससे तीनों जख्मी हो गये. ग्रामीणों की मदद से सरैयाहाट स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को पीजेएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां घायलों का इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >