डंपिंग यार्ड से नियमित बालू आपूर्ति नहीं होने का आरोप

रानीश्वर के चककमरदहा डंपिंग यार्ड से बालू की नियमित आपूर्ति नहीं होने से स्थानीय लोग नाराज हैं। अवैध बालू खनन और ऊंचे दामों पर बिक्री की शिकायतें बढ़ी हैं।

प्रतिनिधि, रानीश्वर

मयूराक्षी नदी के छोटा कामती बालू घाट की बंदोबस्ती के बाद एनजीटी की रोक लागू होने से पहले चककमरदहा मौजा में डंपिंग यार्ड बनाकर बालू का भंडारण किया गया था. डंपिंग यार्ड की देखरेख के लिए संवेदक की ओर से कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है. इसके बावजूद स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक वहां से नियमित रूप से वैध चालान के साथ बालू की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे जरूरतमंदों को परेशानी उठानी पड़ रही है. गौरतलब है कि 10 जून से एनजीटी के निर्देश के बाद नदियों से वैध बालू उठाव पर रोक लगी हुई है. ऐसे में डंपिंग यार्ड से ही वैध चालान के साथ बालू उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि आपूर्ति प्रभावित होने का लाभ उठाकर कुछ कारोबारी रात के अंधेरे में विभिन्न घाटों से ट्रैक्टरों के जरिए अवैध बालू उठाकर ऊंची कीमत पर बेच रहे हैं. रविवार रात रानीश्वर थाना पुलिस ने रघुनाथपुर दुर्गा मंदिर के समीप अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त भी किया था. हालांकि, जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि चककमरदहा डंपिंग यार्ड से वैध चालान के साथ बालू की आपूर्ति शुरू कर दी गई है और जरूरतमंदों को नियमानुसार बालू उपलब्ध कराया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sadhan sen

Published by: Sweta Vaidya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >