अब 13 से 20 फरवरी तक हिजला मेला का होगा आयोजन

पहले मेला 20 से 27 फरवरी तक आयोजित होना था.

संवाददाता, दुमका निकाय चुनाव समेत अन्य कारणों से जनजातीय हिजला मेला की तिथि को परिवर्तित कर दिया गया है. पूर्व से निर्धारित हिजला मेला की तिथि में संशोधन करते हुए मेला का आयोजन 13 से 20 फरवरी तक किया जायेगा. पहले मेला 20 से 27 फरवरी तक आयोजित होना था. उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक में इस नयी तिथि पर मुहर लगी. बैठक में मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. उपायुक्त ने संबंधित विभागों को संशोधित तिथि के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था व यातायात प्रबंधन से जुड़े विषयों पर भी समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेला को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें क्षेत्र की पारंपरिक कला, संस्कृति एवं लोक परंपराओं का प्रदर्शन किया जायेगा. बैठक में पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार, सहायक समाहर्ता नाजिश उमर अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >