13 को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होगा हिजला मेला का शुभारंभ, लगेंगे 100 स्टॉल

13 को पारंपरिक रीति-रिवाजों से होगा हिजला मेला का शुभारंभ

संवाददाता, दुमका जनजातीय हिजला मेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने हिजला मेला परिसर में वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें मेला की विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गयी. इसमें बताया गया कि मेला का शुभारंभ 13 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया जायेगा. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कला दलों का चयन कर लिया गया. उपायुक्त ने कृषि प्रदर्शनी को और अधिक उपयोगी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें स्ट्रॉबेरी, मशरूम व दलहन की खेती पर विशेष फोकस किया जाये. जानकारी दी गयी कि मेला परिसर में लगभग 100 स्टॉल लगाये जाये. स्वास्थ्य विभाग ने मेला अवधि के दौरान 24×7 स्वास्थ्य शिविर संचालित किया जायेगा. इसके 108 एंबुलेंस सेवा व मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति भी की जायेगी. भवन प्रमंडल ने बताया कि मेला परिसर में रंगाई-पुताई का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि नगर परिषद ने साफ-सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मियों की तैनाती तथा डस्टबीन की व्यवस्था की जायेगी. उपायुक्त ने निर्देश दिया क��� मेला परिसर में पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा सभी विद्युत तारों और उपकरणों की जांच सुनिश्चित की मेला क्षेत्र में 21 स्थायी व 24 अस्थायी शौचालय उपलब्ध रहेंगे. इसके अलावा परिवहन व पार्किंग व्यवस्था, पर्याप्त संख्या में साइनेज लगाने, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना व सतत मॉनिटरिंग तथा तोरण द्वार की मजबूती और विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिया गया. इससे पूर्व डीसी ने पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया. मौके पर पुलिस अधीक्षक पितांबर सिंह खेरवार ने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से मेला का आयोजन सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >