गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे की पत्नी ने जरमुंडी में चलाया जनसंपर्क

जरमुंडी में भाजपा का जनसम्पर्क अभियान में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता

बासुकिनाथ. जरमुंडी के दर्जनों गांवों में भाजपाइयों ने जनसंपर्क अभियान चलाया गया. भाजपा उम्मीदवार डाॅ निशिकांत दुबे की धर्मपत्नी अनुकांत दुबे, जिलाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद स्थानीय भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों से मिले. इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां एवं वर्तमान सांसद के द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी. मौके पर मंडल अध्यक्ष मुरलीधर मंडल, मंडल अध्यक्ष अनूप सिन्हा, आशुतोष सिंह, अक्षय यादव, पप्पू सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुभाष यादव, प्रभारी बालमुकुंद दास, युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप मंडल, मिथिलेश राय, पूर्व विधायक पुत्री मीनू देवी, जिप सदस्य जुली यादव, जिप सदस्य शेखर सुमन, संदीप पांडेय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >