घुमावदार मोड़ पर दो बाइकों की भीषण टक्कर, महिला समेत चार गंभीर

रामगढ़ प्रखंड के धावाटांड़ गांव के पास कन्हारा नदी के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए दुमका भेजा गया.

प्रतिनिधि, रामगढ़ : शनिवार की देर शाम रामगढ़ प्रखंड के धावाटांड़ गांव के समीप कन्हारा नदी के पास भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोग बुरी तरह घायल हो गए. सिंदुरिया-ठाडीहाट मार्ग पर धावाटांड़ के समीप तेज गति से आ रही दो बाइकों में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. इसमें दोनों बाइकों पर सवार एक महिला सहित चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

मां-बेटे समेत चार लोग घायल

एक बाइक पर सवार घायल महिला की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के भालसुमर पंचायत के डेलीपाथर ग्राम निवासी पार्वती मोसमात तथा उसके 35 वर्षीय पुत्र मंटू लायक के रूप में हुई है. जबकि दूसरे बाइक पर सवार दोनों घायल युवकों की पहचान समाचार भेजे जाने तक नहीं हो पाई थी.

ग्रामीणों ने घायलों को दुमका भेजा

दुर्घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद कुशियाम निवासी सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता अशोक मंडल तथा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए निजी वाहन से दुमका भेज दिया गया. रामगढ़ थाने की पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के पूर्व ही सभी घायलों को ग्रामीण दुमका भेज चुके थे.

दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टीवीएस अपाचे जेएच 04 एबी 1474 तथा होंडा एसपी साइन 125 जेएच 04 जेड 9621 नंबर की दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >