झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष का निधन, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

सिक टुडू अपने पीछे पुत्र, पुत्री एवं पोता-पोती सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं.

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ जरमुंडी के रांगा मटिया निवासी सह झारखंड आंदोलनकारी व झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष 75 वर्षीय रसिक टुडू का निधन हो गया. उनके निधन का समाचार सुनकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता, कार्यकर्ता, झारखंड आंदोलनकारी एवं स्थानीय ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. रसिक टुडू अपने पीछे पुत्र, पुत्री एवं पोता-पोती सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. घटना की जानकारी मिलते ही झामुमो के जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना बास्की, प्रखंड सचिव पाचू दास, बासुकिनाथ नगर के नगर अध्यक्ष सह जिला समिति सदस्य महेश गण, जिला समिति सदस्य विजय प्रसाद, माताल हेंब्रम, बैजून टुडू, छोटका मंराडी, श्यामलाल टुडू ,बटेश्वर मंराडी, नंदकिशोर बास्की, परमेश्वर मरांडी, बाबूराम मुर्मू, प्रधान मरांडी, शिवलाल सोरेन सहित विभिन्न ग्राम के ग्राम प्रधान, मांझी बाबा, योग मांझी सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उनके पैतृक आवास रांगा मटिया गांव पहुंचकर रसिक टुडू को श्रद्धांजलि अर्पित कर पार्टी का झंडा ओढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >