21 तक मनेगा अग्नि सुरक्षा सप्ताह, बनें जागरूक

जिला अग्निशमन विभाग के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि, बोले उपायुक्त

साहिबगंज. जिला अग्निशमन विभाग परिसर में मंगलवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला ने की. कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी. उन्होंने बताया कि यह सप्ताह हर वर्ष 14 से 21 अप्रैल तक मनाया जाता है, जिसके अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न जागरुकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने जानकारी दी कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर खड़े स्टीकन जहाज में भीषण आग लगने से 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गये थे. उनकी स्मृति में ही प्रतिवर्ष अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है. इस अवसर पर शहीदों के परिवारों की सहायता के लिए चंदा भी एकत्र किया जाता है, जिसे उनके परिजनों तक पहुंचाया जाता है. अग्नि सुरक्षा को लेकर आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सूर्या नर्सिंग होम, सदर अस्पताल के समीप मुख्य सड़क तथा चौक बाजार में विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने गैस सिलिंडर, पेट्रोल चालित वाहनों, दुकानों, पंडालों, कपड़ों तथा विद्युत उपकरणों में आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सप्ताह के दूसरे दिन उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित सिंह को अग्नि सुरक्षा सप्ताह की जानकारी दी जाएगी तथा उन्हें प्रतीक चिह्न लगाया जायेगा. कार्यक्रम में अजय कुमार, रवि कुमार साह, विजय भूषण वर्मा, भरत चंद्र गोप सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >