आग में खपरैल घर समेत 70 हजार की संपत्ति खाक

पीड़ित गृहस्वामी लालू मांझी ने बताया कि आगलगी की घटना में घर में रखा धान, चावल, कपड़े और नकदी समेत करीब 70 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ.

आपदा. तालझारी थाना क्षेत्र के पड़रियाटांड़ गांव क घटना प्रतिनिधि, बासुकिनाथ तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रियाटांड़ गांव में खपरैल के घर में आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. पीड़ित गृहस्वामी लालू मांझी ने बताया कि आगलगी की घटना में घर में रखा धान, चावल, कपड़े और नकदी समेत करीब 70 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. आग इतनी तेज थी कि घर का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया, हालांकि ग्रामीणों ने समय रहते मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. ग्रामीणों ने पंप की सहायता से पानी डालकर आग पर काबू पाया. घटना की सूचना मिलने पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख गांव पहुंचे. पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया. अंचलाधिकारी से बात कर पीड़ित परिवार को मदद उपलब्ध कराने की बात कही. पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >